Bharat News Today

इटावा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समारंभा फाउंडेशन द्वारा समारंभा वनिता सम्मान २०२३ की घोषणा करते हुए चौगुर्जी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

फाउंडेशन की अध्यक्ष ऋचा राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवम चिकित्सा के क्षेत्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ श्रीति सिन्हा, शिक्षा के क्षेत्र में कंपोजिट विद्यालय उझियानी की शिक्षक वसुधा यादव, मीडिया के क्षेत्र में हिंदी खबर की ब्यूरो चीफ चंचल दुबे एवम सामाजिक कार्यकर्ता मांडवी मिश्रा को समारंभा वनिता सम्मान २०२३ प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमंत्रित वक्तागण पद्मा त्रिपाठी, सुप्रिया मिश्रा, श्रेता तिवारी, पूनम सिंह चौहान, श्यामला पाण्डेय ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।

फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष श्यामला पाण्डेय उपाध्यक्ष पूनम पाण्डेय एवम प्रियंवदा मिश्रा ने कार्यक्रम का संयोजन किया तथा ममता वर्मा ने कार्यक्रम का प्रेरक संचालन किया।

ऋचा राय ने कहा विश्व में जो एक देश भारत माता के नाम से जाना जाता है, जिस देश में नदियों वृक्षों तक को मातृत्व रूप में सम्मान मिलता हो , जिस देश की महिला को बिना संघर्ष सारे संवैधानिक अधिकार प्राप्त हों, उस देश भारत में अब आत्मविश्वास , दृढनिश्चय, संघर्षशीलता दिखाने की बारी महिलाओं की हैं।
डॉ पद्मा त्रिपाठी ने शिक्षा को सशक्तिकरण का श्रेष्ठ साधन बताकर प्रेरक प्रसंग सुनाए।

समारंभा जिलाध्यक्ष इटावा श्रीमती श्यामला पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में आरती तिवारी, प्रीति शर्मा , छाया भदौरिया, डॉ माधुरी, स्नेह पांडे, दीप्ति मिश्रा विभा मित्तल, सुमन दुबे, अलका शुक्ला, रुचि पांडे, सूची पांडे, डॉली दुबे , राखी सक्सेना,प्रभा अग्निहोत्री ,सरिता दुबे, रश्मि, इच्छा ,नेहा
प्रतिभा मिश्रा,पुष्पा यादव आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price