Bharat News Today

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर उपाध्यक्ष बने उमेश चंद्र कुशवाहा
नगर इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया

इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई की अति आवश्यक बैठक पक्का बाग पर नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक मैं नगर इकाई का विस्तार करते हुए उमेश चंद्र कुशवाहा को नगर इकाई का उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि संगठन के 50 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इस वर्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है सभी पदाधिकारी प्रांतीय सदस्यता के साथ-साथ स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने की भी तैयारी करते चलें बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीके वर्मा महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा नगर सचिव अजय यादव महामंत्री मिथलेश कुशवाहा पूजा तिवारी सरला जाटव प्रवीण कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price