
शहर के व्यापारियों की समस्याओं के लिये संघर्ष करूँगा : आकाशदीप
इटावा। व्यापारियों की समस्याओ के सदैव संघर्ष कर व्यापारियों को उचित सम्मान दिलाने वाले व्यापारी नेता आकाशदीप जैन को उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र. के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने जारी मनोनयन पत्र में कहा कि शहर के व्यापारियों के लिये आपका प्रयास सराहनीय रहा है इसलिये आपको नई जिम्मेदारी दी जाती है। इसी के साथ उन्होंने व्यापारी नेता रजत जैन को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। नव मनोनीत शहर अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने कहा प्रदेश अध्यक्ष जी के द्रारा दी गई शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी का पूरी तरीके से पालन कर व्यापारियों के लिये संघर्ष करूँगा। बधाई देने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, आलोक गुप्ता, सर्वेश जोशी, अलंकार जैन, आशीष भदौरिया, विष्णु अग्रवाल, पदम गुप्ता, गुड्डू केशरवानी, रोहन मित्तल, पंकज जैन, मनोज जैन, तन्नू छुगानी, गिरजेश वर्मा, राजीव रपरिया, मो.रहमान, पुनीत अग्रवाल, विनय अग्रवाल, सौरभ वर्मा आदि प्रमुख हैं।*

Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist



