
भाजपा प्रत्याशी कुसुम दुवे ने लाइन पार में घर घर वोट मांगे
इटावा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानव सेवा को ही सच्ची सेवा मानते थे उन्होंने अपने एकात्म मानववाद में रोटी कपड़ा और मकान के साथ-साथ सबको समानता के सम्मान मिले इसीलिए भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी आज उनका सपना देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा पूरा किया जा रहा है
उक्त उद्गार भाजपा प्रत्याशी कुसुम दुवे ने लाइन पार में डोर टू डोर वोट मांगते हुये कहे उन्होंने आगे कहा कि इटावा नगर पालिका में कमल खिला कर इटावा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं और इटावा के विकास को त्रिगुणी गति से बढ़ाने मैं भारतीय जनता पार्टी का साथ दें
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 3 मई को इटावा में भाजपा प्रत्याशी कुसुम दुबे के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे
-जनसभा को सफल बनाने के लिए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने लाइनपार क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में किया तूफानी दौरा
नगर के अड्डा जालिम, अड्डा तुलसी अड्डा टीला सहित लाइनपार क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया तूफानी दौरा
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बताया कि 3 मई को 11 बजे जेपी गार्डन में यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की होने बाली जनसभा को सफल बनाने के लिये अड्डा तुलसी में जनचैपाल आशीष कुशवाहा अड्डा टीला में जनचैपाल सतेंद्र कुशवाहा द्वारा यशोदा नगर में जनचैपाल श्री कृष्ण कुशवाहा अड्डा जालिम में जन चैपाल विनय कुशवाहा अड्डा पलटू (सुंदरपुर ) में जनचैपाल दिनेश कुशवाहा कोकपुरा शाला में जनचैपाल श्याम कुशवाहा द्वारा किया
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा को सफल बनाने के लिए दौरा करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद विधायक रघुराज सिंह शाक्य जसवंत नगर विधानसभा के प्रत्याशी विवेक शाक्य महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य भाजपा के युवा नेता पंकज कुशवाहा व्यापारी नेता एमपी सिंह तोमर किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक सिंह चैहान व्यापारी नेता राम शरण गुप्ता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे सहित तमाम भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist



