Bharat News Today

बदायूं में बाढ़ का कहर:खतरे के निशान को पार कर बह रही गंगा,प्रशासन खाली करवा रहा गांव

बदायूं।पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में होने वाली बारिश से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।बदायूं में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।कछला में गंगा नदी का लाल निशान 162 मीटरगेज पर है, लेकिन मंगलवार को कछला में 162.870 मीटरगेज जलस्तर दर्ज किया गया है। ऐसे में गंगा खतरे के निशान से 870 मीटरगेज ऊपर बह रही है।
उसहैत क्षेत्र के बहेटी और कमेला नगला आदि में गंगा का पानी तेजी से घुस रहा है और कटान भी हो रहा है। जिला प्रशासन ग्रामीणों को गांव खाली करने के लिए कहा है। जिला प्रशासन ने ललोमई गांव के पंचायतघर, बरातघर और सरकारी स्कूल में ग्रामीणों के रूकने की व्यवस्था की है। बेहटी और कमेला नगला के लोगों ने वहां पर अपना सामान रखना शुरू कर दिया है।
सहसवान क्षेत्र के परशुराम नगला, भमरौलिया, खागी नगला, वीर सहाय नगला में पानी भरा हुआ है,जिससे लोगों को गांव खाली करना पड़ा है।औरंगाबाद से तौफी नगला को जाने वाली सड़क पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी में धान की फसल भी डूब गई है।संपर्क मार्ग पर पानी भरने से दातागंज के सकतपुर, सिमरिया, जरतौली, मौसमपुर, कादरचौक के लल्सी नगला, खुडवारा, तेलिया नगला, सहसवान के वीर सहाय नगला, भमरौलिया, खागी नगला समेत अन्य गांव टापू बन गए है। सहसवान के खागी नगला, वीर सहाय नगला के लोगों ने तटबंध पर रहना शुरू कर दिया। बाकी लोग अभी गांव में रह रहे हैं।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price