Bharat News Today

महंगे फोटो शूट,गिफ्ट में प्लॉट, आईएसआई की सुरक्षा, भारत में परिवार बेहाल,पाकिस्तान में अंजू खुशहाल

नई दिल्ली।भारत से पाकिस्तान पहुंची दो बच्चों की मां अंजू उर्फ फातिमा ने नसरुल्ला से निकाह कर चुकी है।निकाह के बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं,वो बहुत हैरान करने वाले हैं।अंजू उर्फ फातिमा को पाकिस्तान में महंगा-महंगा तोहफा दिए जा रहा है,प्लॉट गिफ्ट किए जा रहा है,महंगे मल्टीकैम फोटो शूट कर वीडियो वायरल किया जा रहा है।ये सब पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई करवा रही है।आईएसआई का मकसद है दुनिया को ये दिखाना कि सीमा गुलाम हैदर भारत में भले ही परेशान है, लेकिन अंजू पाकिस्तान में बेहद खुश है।पाकिस्तान की इस कवायद के पीछे साजिश की काफी तेज बू आ रही है।

अंजू उर्फ फातिमा पर पाकिस्तान क्यों है मेहरबान

अंजू उर्फ फातिमा पर तोहफों की बारिश हो रही है। पाकिस्तानी अमीर बिल्डर अंजू को प्लॉट गिफ्ट कर रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजू एक बड़े पाकिस्तानी कारोबारी से दस मरला प्लॉट के कागजात ले रही है।गिफ्ट में मिला ये प्लॉट इस्लामाबाद के पास है। 10 मरला जमीन के साथ-साथ पाक स्टार ग्रुप का सीईओ मोहसिन खान अब्बासी अंजू को 50 हजार का चेक भी दे रहा है।ये तो बस शुरुआत थी।

गिफ्ट में मिले अंजू उर्फ फातिमा को दो प्लॉट

अब्बासी ने अंजू को 10 मरला का प्लॉट दिया तो नवाब हाउसिंग के तुफैल खान भी आगे आ गए।तुफैल ने पेशावर में अंजू उर्फ फातिमा को एक और प्लॉट दे दिया।खैबर पख्तूनख्वा के अपर डीर में कुलशू गांव में अंजू की जमकर खातिर हो रही है। अंजू उर्फ फातिमा को तरह-तरह के तोहफे दिये जा रहे हैं।नसरूल्ला के रिश्तेदार अंजू को तोहफे दे रहे हैं। अंजू उर्फ फातिमा ने जब नसरुल्ल से निकाह कर रही थी तो महंगा जोड़ा पहना था।आखिर अंजू उर्फ फातिमा पर पाकिस्तान इतना मेहरबान क्यों है।इसकी एक बड़ा कारण यह है कि पाकिस्तान भारत को नीचा दिखाना चाहता है। पाकिस्तान भारत से सीमा गुलाम हैदर केस का बदला ले रहा है।

महंगे फोटो-वीडियो शूट

अंजू उर्फ फातिमा के फोटो और वीडियो शूट कराए जा रहे हैं। ऐसे वीडियो शूट जो किसी प्रोफेशनल एजेंसी की तरफ से बनाए जा रहे हैं।ड्रोन का इस्तेमाल कर ऐसे शूट हो रहे हैं। मकसद बस एक ही है कि अंजू उर्फ फातिमा को खुश दिखाया जाए।जताया जाए कि सीमा गुलाम हैदर भारत में दुखी है, लेकिन इस्लाम अपनाने वाली अंजू पाकिस्तान में खुश है। भारत भी इस साजिश से बखूबी वाकिफ है।

खुशहाल अंजू उर्फ फातिमा को किससे है डर

अंजू उर्फ फातिमा को पाकिस्तान मे खुश दिखाया जा रहा है, लेकिन पुलिस की सख्त पहरेदारी सवाल पैदा करती है।अंजू उर्फ फातिमा ने अपनी मर्जी से पाकिस्तान जाकर निकाह किया तो उसको खतरा किससे है।अगर वो पाक में सुरक्षित और खुश है तो उसका घर छावनी क्यों बना रखा है।साफ है कि पाकिस्तान को अपनी पोल खुलने का डर है।
अंजू उर्फ फातिमा का सुरक्षा का इंतजाम
अंजू उर्फ फातिमा किसी पाकिस्तानी साजिश का मोहरा भर है।इसको बताने और जताने के लिए काफी कुछ मौजूद है। सारे तथ्य सारी तस्वीरें इशारा कर रही है।अंजू उर्फ फातिमा की दो तस्वीरें देखिए।पहली में वो शादी के जोड़े में है। खुश और बिना दबाव दिख रही है,लेकिन हकीकत खोलती है दूसरी तस्वीर में उसको सुरक्षा के बीच कोर्ट में लाया जाता है और फिर कड़ी सुरक्षा में कार से वापस ले जाया जाता है।अगर अंजू उर्फ फातिमा ने अपनी मर्जी से निकाह किया, मर्जी से इस्लाम को कबूल किया तो फिर इस सुरक्षा तामझाम का मतलब क्या है।

पहले से लिखी जा चुकी है स्क्रिप्ट

क्या वाकई अंजू उर्फ फातिमा किसी दबाव में नहीं है। ऐसा लगता नहीं है।खैबर पख्तुनख्वा के 29 साल के नसरुल्ला के साथ निकाह करने के बाद से उसके घर पर पाकिस्तानी पुलिस का पहरा है।पाकिस्तान में नसरुल्ला के घर के चारों तरफ सिक्योरिटी मौजूद है।अंजू उर्फ फातिमा को शादी के लिए पाकिस्तान जाने का मकसद बताने के बाद भी आसानी से पाकिस्तानी वीजा मिलने के बाद से साफ है कि ये सारी कहानी पहले से लिखी किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा है।इस दौरान कई सवाल भी सामने हैं।

1-क्या पाकिस्तान में अंजू उर्फ फातिमा पर दबाव है।

2- क्या वो पाक के प्रोपेगैंडा का शिकार हो रही है।

3- क्या पाक उसका इस्तेमाल कर रहा है।

4- क्या उसे इस्लाम अपनाने को मजबूर किया गया।

5- अंजू निकाह नहीं कर रही थी, फिर निकाह क्यों किया।

6- क्या ये सीमा हैदर के भारत आने का बदला है।

7- अंजू उर्फ फातिमा के बयानों की स्क्रिप्ट कौन लिख रहा है।

8- उसके इर्द गिर्द सुरक्षा घेरा क्यों है।

कौन करा रहा है अंजू के महंगे फोटो शूट

अंजू उर्फ फातिमा के महंगे फोटो शूट भी सवाल पैदा करते है। किसी फिल्म की तर्ज पर ये शूट हुए है। अंजू उर्फ फातिमा का शौहर और एक मेडिकल इंटर्न नसरुल्ला ये करवा रहा होगा ये नहीं माना जा सकता।आखिर ये वीडियो इतनी तैयारी के साथ किसने और किस मकसद से शूट किए।अंजू उर्फ फातिमा रेस्टोरेंट में खाना खाते दिख रही है, घूमते फिरते दिख रही है। ये सारे फोटो या वीडियो इस लिहाज से बनाए गए हैं कि इनको वायरल किया जा सके और इसके जरिये ये बताया जा सके कि पाकिस्तान में हालात कितने अच्छे है और पाक का जो चेहरा सीमा गुलाम हैदर ने बयान किया वो सही नहीं है।

पहले पति अरविंद को सुनाई खरी-खोटी

भारत से पाकिस्तान जाकर अंजू फातिमा बन चुकी है।वो अपने चार साल पुराने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से निकाह कर चुकी है।इसके बाद से उसके तेवर भी बदले हुए हैं।पति अरविंद से उसकी ताजा बातजीत का जो वीडियो सामने आया है, वो किसी को भी हैरान कर सकता है।इसमें अंजू उर्फ फातिमा अपने पहले पति अरविंद को खरी खोटी सुना रही है।

अंजू उर्फ फातिमा के बदले तेवर

फेसबुकिया प्रेमी से मिलने के लिए सीमा पार कर पाकिस्तान चली गई।अंजू उर्फ फातिमा कल तक नरम दिख रही थी वो अब बदली चुकी है।वो कह रही थी कि पाक में सेफ है और जल्द ही भारत लौटने वाली है,वही अब अपने पति अरविंद को खरी खोटी सुना रही है।कुछ दिन पहले तक गुमराह कर रही थी और लग रहा था कि वो वापस भारत लौट आएगी।वही अब अपने पति के साथ बातचीत में ऐसे तेवर दिखा रही है कि किसी को य़कीन ना हो।

गाली गलौज पर उतरी अंजू

अलवर की एक कंपनी में काम कर रहे अंजू थॉमस के पति अरविंद के साथ अंजू की बात का ताजा वीडियो हैरान करने वाला है।उसने खुद अपने पति को फोन लगाया था,लेकिन इसके बाद उसने अपने पति को भला बुरा कहना शुरू कर दिया।ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिनको हम आपको बता भी नहीं सकते।उसका कहना है कि वो अब भी भारत लौटना चाहती है,लेकिन पति से उसका शिकवा है।वो कह रही है कि भारत लौटूंगी तो सिर्फ अपने बच्चों के लिए।

अंजू उर्फ फातिमा के वीजा का समय 20 अगस्त तक का है। वो खैबर पख्तनूख्वा के नसरुल्ला के साथ निकाह भी कर चुकी है।निकाह के दस्तावेज भी सामने आ चुके है,जबकि पहले वो लगातार कह रही थी कि नसरुल्ला से निकाह का उसका कोई इरादा नहीं है,लेकिन अब तस्वीरें और दस्तावेज अलग ही कहानी बयां कर रहे है। इससे पहले वो कह रही थी कि वो भारत लौट आएगी।हर रोज उसके बयान तेवर बदल रहे है।अब वो पूरी तरह बदली दिख रही है।

20 अगस्त को खत्म होगा वीजा

अंजू उर्फ फातिमा अब एक पहेली बन चुकी है। 2020 में उसकी नसरुल्ला से दोस्ती हुई थी।दो साल पहले ही उसने पासपोर्ट बनवा लिया था।आरोप तो ये है कि उसने वीजा के लिए भी फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर किए हैं।ऐसे में ये भी देखने वाली बात है कि 20 अगस्त को जब अंजू के वीजा की मियाद खत्म होगी तब क्या होगा।

भारत में बेहाल है अंजू का परिवार

पाकिस्तान में बैठी फातिमा बनकर बैठी अंजू अपने पहले पति अरविंद पर भड़ास निकाल रही है, लेकिन इस सबके बीच उसके बुजुर्ग पिता से लेकर बच्चों तक की हालत खराब है। ससुराल से ननिहाल तक सारे रिश्तेदार दुखी हैं।सब कह रहे है कि अंजू ने वो कर दिया जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।अंजू पाकिस्तान में दबाव में है या फिर वो पाकिस्तान के प्रोपैगैंडा वॉर की शिकार हुई है,इसका पूरा सच अभी सामने आना बाकी है,लेकिन उसकी वजह से भारत में उसके परिवार और बच्चों का बुरा हाल है।पिता अपना हौसला खो रहे हैं,पति निराश है।अपने तथाकथित प्यार के लिए अंजू जो अब फातिमा बन गई है।उसने हंसते खेलते परिवार को ग्रहण लगा दिया है।

ग्वालियर में रहते हैं अंजू के पिता

फातिमा बनी अंजू के पिता गया प्रसाद ग्वालियर में रहते हैं। पहले गया प्रसाद बेटी से गुहार लगा रहे थे कि एक बार उनसे बात कर ले,लेकिन एक दो दिन के अंदर ही ऐसा कुछ हो गया कि बुजुर्ग पिता की सारी उम्मीदें सारी आस टूट गई।अब गया प्रसाद कह रहे हैं कि अंजू उनके लिए मर चुकी है।अंजू के पिता गया प्रसाद जैसा हाल ही अंजू के पति का भी है।चार दिन पहले तक अरविंद को उम्मीद थी कि उनकी पत्नी लौट आएगी।बच्चों को फिर मां का प्यार मिलेगा,लेकिन अब अरविंद भी निराश हो चुके हैं। अरविंद कहते हैं कि अगर अंजू कभी वापस लौटेगी तो बच्चे तय करेंगे कि दोबारा उसको घर में रखा जाए या नहीं।मध्य प्रदेश सरकार को भी अंजू के मामले में पाकिस्तान की साजिश का अंदेशा है।यही वजह है कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

अंजू के ससुराल वाले हैं दुखी

अंजू की ससुराल मूल रूप से यूपी के बलिया में है। हालांकि अंजू अपने पति के साथ भिवाड़ी में ही रहती थी और वहीं से वो बिना बताये अपने दोस्त से मिलने पाकिस्तान चली गई।यह खबर जब अंजू के ससुराल वालों को मिली तो वो भी दुखी हो गए।अंजू की चचिया सास शुभावती उसके पाकिस्तान जाने कि खबर से काफी दुखी है।अंजू के घर परिवार के लोग भिवाड़ी से जालौर और ग्वालियर तक दुख में डूबे हैं,लेकिन अंजू पाकिस्तान में रील बना रही है। उसके वादियो में घूमने के विजुअल बाकायदा जारी किये जा रहे है।रिश्तों की उलझी ये कहानी फिलहाल भारत से पाकिस्तान तक चर्चाओं में है, जिसका सच अभी सामने आने बाकी है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price