Bharat News Today

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए पेश की हर्षवर्धन सिंह ने दावेदारी,दादा और नाना रहे हैं भारत के बड़े नेता

शामली।उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के नाती डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की रेस में शामिल हो गए हैं। हर्षवर्धन ने 22 जुलाई को रिपब्लिकन पार्टी में अपनी दावेदारी पेश की और ट्विटर के माध्यम से संदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है।बता दें कि पूर्व केबिनेट मंत्री व कैराना से पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह दिग्गज नेता थे।हुकुम सिंह साफ छवि के लिए जाने जाते थे।

डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह भाजपा से राज्यसभा सांसद रहें डॉ नौनिहाल सिंह के पोते भी हैं।डॉक्टर नौनिहाल सिंह बुलंदशहर जिले के सोजना रानी गांव के रहने वाले थे। नौनिहाल सिंह साल 1992 से 1998 तक भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे।साल 2009 में 86 साल की उम्र में अमेरिका में ही नौनिहाल सिंह का निधन हुआ था।हर्षवर्धन सिंह मूलरूप से बुलंदशहर के स्याना तहसील के गांव सौंजना रानी के रहने वाले हैं।

2024 में होने हैं अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद का चुनाव होना हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जिले के गुर्जर बहुल क्षेत्र में खुशियों वाला माहौल है।बाबू हुकुम सिंह की छोटी बेटी भाजपा नेता मृगांका सिंह ने बताया कि अमेरिका के न्यू जर्सी प्रांत में रहने वाली उनकी बड़ी बहन नंदिता सिंह और उनके जीजा त्रिभुवन सिंह कारोबार करते हैं।वह 40 साल से वहां रह रहे हैं।उनके 38 वर्षीय इंजीनियर बेटे हर्षवर्धन सिंह भी कारोबारी हैं।

हर्षवर्धन सिंह का राजनीतिक सफर

बता दें कि डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह ने पहली बार साल 2017 में न्यू जर्सी के गवर्नर पद के लिए के लिए चुनाव लड़ा। 2018 में प्रतिनिधि सभा की सीट के लिए चुनाव लड़ा।उसके बाद अलग चुनाव 2020 में सीनेट के लिए रिपब्लिकन प्राइमरी में मुकाबले में शामिल रहे,लेकिन रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन पाने में असफल रहे। हर्षवर्धन सिंह ने 2021 में फिर से गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ा।गवर्नर पद की दावेदारी में तीसरे नंबर पर रहे थे।इस बार अमेरिका में 2024 का राष्ट्रपति चुनाव परिणाम दिलचस्प होगा,देखना होगा कि पीढ़ियों का अनुभव हर्षवर्धन के कितना काम आता है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price