
इटावा।13अगस्त 2023 को कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक डा0 अजंट सिंह यादव के निर्देश पर प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव की अध्यक्षता में तथा प्रांतीय महामंत्री श्री अरविंद धनगर के संचालन में कार्यकारिणी समिति की बैठक 07, कृष्णापुरम कालौनी सराय दयानत आगरा रोड इटावा पर संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि श्री धर्मवीर सिंह यादव विशिष्ट सदस्य प्रान्तीय कार्यकारिणी एवं डा. कैलाश चन्द्र यादव प्रधानाचार्य पांनकुंवर इंटर नेशनल स्कूल का माल्यार्पण एंव मोमेंटो भेंट कर भव्य सम्मान किया गया | बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजीव यादव ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 1 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए , प्रदेश की एसोसिएशन की सभी इकाइयों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। पुरानी पेंशन बहाल होने तक इसके लिए होने वाले प्रत्येक संघर्ष में कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा जैसे संगठनों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी।
इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री अरविंद प्रताप सिंह धनगर द्वारा सर्वसम्मति से श्री सुनील टैगोर टूंडला फिरोजाबाद को एसोसिएशन का प्रदेश संगठन मंत्री,श्री अजय तिवारी महोबा को प्रान्तीय प्रचार मंत्री, श्री अजय यादव इटावा कोर्ट प्रान्तीय प्रचार मंत्री, श्रीमती रश्मि यादव प्रधानाचार्य पांनकुंवर इंटरनेशनल स्कूल को विशिष्ट सदस्य प्रान्तीय कार्यकारिणी, श्री गौरव यादव को विशिष्ट सदस्य जिला कार्यकारिणी, श्री नितिन यादव को इटावा का नगर अध्यक्ष,श्री प्रवेन्द्र यादव को सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी मु० इरशाद शिक्षक को सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी मनोनीत किया गया | बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अटेवा द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को रामलीला मैदान दिल्ली में महाशंखनाद रैली के आयोजन को एवं अटेवा के अन्य कार्यक्रमों को एसोसिएशन द्वारा पूर्ण सहयोग एवं समर्थन दिया जायेगा | इस अवसर पर मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं शौल ओढ़ाकर भव्य सम्मान किया गया |
बैठक में उपस्थित श्री राम करन सिंह शाक्य, श्री उमाशंकर गुप्ता,श्री पंकज सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ,रिजवान अहमद, श्री राकेश सक्सेना,श्री प्रमोद राजपूत, श्री रोहित यादव,श्री रामविलास यादव, श्री अजय यादव जिलाध्यक्ष अटेवा, श्री राजेश जादौन जिला पर्यवेक्षक अटेवा, पंडित गोविंद माधव शुक्ला,(जिला संरक्षक), डा0 धर्मेंद्र यादव,श्रीमती अंजू मिश्रा, श्रीमती एकता यादव जिला महामंत्री,श्री रामचन्द्र यादव ( शिक्षक), लज्जा राम पाल, सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, श्रीमती आराधना तिवारी, श्रीमती दीक्षा यादव, श्री अरूण कुमार कोषागार श्रीअनिल बाजपेई, श्री आनंद प्रकाश शुक्ला, श्री महेंद्र सिंह यादव, श्री प्रशांत गौड़, श्री अनिल यादव, श्री जयंत शुक्ला, श्री संग्राम सिंह, श्री तनवीर हसन, हसीन अख्तर, श्री रजनीश राठौर,वीर सिंह राजपूत, श्री लईक अहमद, श्री गोविंद सिंह, श्री प्रवेंद्र यादव, मोहम्मद इरशाद शिक्षक, मोहम्मद इरफान, श्री शिव सिंह यादव,प्रीतम भारद्वाज, लक्ष्य अमर टैगोर, रजनीश शर्मा,सुमित कुमार,राजीव कुमार बाल्मीकि ,धर्मेंद्र कुमार, श्री गौरव यादव,भूपेंद्र भदौरिया,सिंटू शर्मा, नितिन यादव,श्री आशीष तिवारी एवं श्री आनंद यादव सहित दर्जनों लोगों ने बधाइयां देते हुए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त है।


Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist



