Bharat News Today

गाज़ियाबाद : 9 वर्ष की सौतेली बेटी से दुष्कर्म, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

गाजियाबाद : कौशांबी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। नेपाल की रहने वाली महिला ने अपने दूसरे पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना के बाद उसका पति फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला

महिला नेपाल की निवासी है। वह एक आदमी के साथ काम की तलाश में भारत आई थी। महिला को भारत आए हुए लगभग 8 माह हो गए हैं। महिला एक घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने नेपाल से अपनी बेटी (9 वर्ष) को अपने पास बुला लिया था। उसका आरोप है कि कुछ दिन से उसका दूसरा पति काम पर नहीं जा रहा था। जब उससे काम पर नहीं जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह कुछ देर में जाएगा। इसके बाद महिला काम पर चली गई। बच्ची को अकेली पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को जब महिला वापस आई तो बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। उसने बताया कि उसके सोतेले पिता ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला ने जब अपने पति को फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था।

नेपाल भागने की तैयारी

महिला ने घटना की शिकायत कौशांबी थाने में की। कौशांबी थाने के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर तुरंत पुलिस की एक टीम गठित की गई और आरोपी के लोकेशन को ट्रेस किया गया। एसीपी ने बताया कि उसकी लोकेशन दिल्ली गाजियाबाद बार्डर पर मिली। कौशांबी थाने की पुलिस ने उसे कौशांबी से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नेपाल भागने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price