Bharat News Today

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद इटावा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय इटावा से मुलाकात की

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद इटावा के संरक्षक राजीव यादव एवं जिलाध्यक्ष अरविंद धनगर के नेतृत्व में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। जिलाधिकारी महोदय ने कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए जिला प्रशासन और विभिन्न विभाग के जिले स्तर के अधिकारी सदैव संवेदनशील रहकर उनकी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु 1 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को रामलीला मैदान नई दिल्ली में होने वाली महाशंखनाथ रैली में जनपद इटावा से हजारों की संख्या में कर्मचारीयों के प्रतिभाग करने की माननीय जिलाधिकारी महोदय को जानकारी दी।
प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राजीव यादव, जिला अध्यक्ष अरविंद धनगर,कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सक्सेना, जिला मंत्री डॉ धर्मेंद्र यादव, संप्रेक्षक राकेश सक्सेना, प्रमुख उपाध्यक्ष प्रीतम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष राजीव वाल्मीकि, अध्यक्ष संघर्ष समिति धर्मेंद्र कुमार, कोषागार कर्मचारी संघ के मनोज कुमार, रामकुमार शाक्य, अरुण कुमार, सुदीप त्रिपाठी, भीम सिंह यादव, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिव मंगलदास, नितिन यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price