
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के नए कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को कार्यभार संभालने के लिए लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंचे। अजय राय का जोरदार स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की टीम में युवा नजर आएंगे।संगठन सचिव सहित महत्वपूर्ण पदों पर अधिकतर युवा नेताओं को मौका मिलेगा।प्रदेश कार्यकारिणी में पांच से छह जिले पर एक-एक सचिव नियुक्त करने की तैयारी है,जिससे यूपी में बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जा सके।
पूर्व प्रदेश यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के कार्यकाल में प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई।खाबरी कार्यकारिणी तैयार कर ही रहे थे कि उन्हें अध्यक्ष पद पद से हटा दिया गया
और अजय राय को अध्यक्ष बना दिया गया।
अजय राय पहले से प्रांतीय अध्यक्ष रहे हैं।अजय राय यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चेहरे को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। दावा किया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश कार्यकारिणी तैयार कर हाई कमान को भेज देंगे।अजय राय ने संघर्षशील नेताओं को अपनी टीम में विशेष तवज्जो देने की बात कही है।

Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist



