Bharat News Today

आत्महत्या करने वाले बर्खास्त कंडक्टर के परिवार ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से की मुलाकात, अखिलेश ने कहा-भाजपाई बीमार नहीं समझदार बनें

मैनपुरी।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बर्खास्त कंडक्टर मोहित यादव ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।रोहित के भाई रोहित, मनोज कुमार, पत्नी रिंकी, पुत्र शिवांश, मां सुषमा देवी, पिता राजेंद्र सिंह गुरुवार की सुबह सैफई पहुंचे।यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करके बेटे की आत्महत्या की बात बताई।अखिलेश ने रोहित के परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।उनके साथ कानूनी लड़ाई में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर‌ लिखते हुए कहा कि उप्र परिवहन से निलंबन के सदमे के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर हुए स्व. मोहित यादव के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटा। हर हालात में उनके साथ खड़े रहने व हर तरह से मदद करने का सच्चा आश्वासन दिया।

अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि इस बारे में बस इतना और कहना है कि भाजपा के नेता, उसके कार्यकर्ता, समर्थक और मतदाता इतना बताएं कि क्या ये सब जायज़ है। इतनी घृणा दिलों में रखने से भाजपाई क्या ख़ुद को बीमार नहीं कर रहे हैं। अगर किसी के दुख से भाजपाइयों को सुख मिल रहा है, तो ये आदत एक दिन भाजपाइयों को अपनों से भी दूर कर देगी। भाजपाई बीमार न बनें समझदार बनें।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price