Bharat News Today

कासमपुर गढी़ ई रिक्शा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल घायलों को स्थिति गंभीर होने पर हायर सेन्टर रैफर किया गया

अफजलगढ़ बिजनौर :कासमपुरगढी़।ई रिक्शा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुरगढी़ मे भर्ती कराया गया। जहां चालक की स्थिति गंभीर होने पर हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है।
कासमपुरगढी़ निवासी मास्टर ईनाम खां अपने पुत्र अरहम के साथ ई रिक्शा से सरसों लाही से तेल निकलवाने ग्राम बादीगढ गये थे।वह उसी ई रिक्शा से तेल निकलवा कर वापस आ रहे थे कि ग्राम राजनगर के पास किसी अज्ञात वाहन पीछे से ई रिक्शा मे टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे ई रिक्शा पलट गई। जिसमें ई रिक्शा चालक कमर आलम, मास्टर ईनाम खां व उनका पुत्र अरहम गम्भीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुरगढी़ मे भर्ती कराया गया। जहां चालक कमर आलम की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेन्टर रैफर कर दिया है। वहीं धामपुर से कासमपुरगढी़ आ रहे ई रिक्शा जिसमें शटर लगाने का सामान भरा था मोटरसाइकिल को बचाने में पलट गई जिसमें मौहल्ला बंदूकचियान धामपुर निवासी अजीम व जाहिद गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price