
इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आज इटावा शहर के कई दुकानदारों सहित सब्जी वाले ठेलों सहित आम राहगीरों को भी कागज के कई सैकड़ा थैले बांटे। बच्चों ने ये कागज के थैले अपने घर पर ही रखे वेस्ट न्यूज पेपर से खाली समय में बड़ी ही मेहनत से तैयार किए थे। आज बच्चों ने समूह में जाकर इटावा शहर के कई चौराहों पर उपस्थित लोगों को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के साथ साथ लगातार प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए सभी को प्लास्टिक कचरे से दूरी बनाए रखने के साथ साथ शहर को स्वच्छ रखने का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। इस महत्वपूर्ण नो प्लास्टिक यूज कैंपेन के साथ स्वच्छता अभियान का निर्देशन विद्यालय की प्रिंसिपल भावना सिंह के दिशा निर्देशन में विद्यालय के शिक्षक रेहान अजीज और शिक्षिका निहारिका शर्मा ने किया। इस महत्वपूर्ण अभियान में विशेष रूप से दर्शिका,आराध्या, प्रखर,आरुष,विशेष,आस्था, आदर्श,दृष्टि धनगर, राशि यादव, पलक यादव, हंसिका, दृष्टि, आर्यन, आदित्य,मयंक, भार्गवी, मानस्वी और आर्यन मिश्रा ने इस अभियान में सहभागिता की।
विद्यालय के बच्चों की इस पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण गतिविधि पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए विद्यालय के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।


Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist



