
Etawah कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद इटावा की कार्यकारिणी का विस्तार आज जनपद कार्यालय में एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री राजीव यादव एवं प्रान्तीय महामंत्री श्री अरविंद धनगर के निर्देशन में संपन्न हुआ। बैठक में जनपद के समस्त विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मत के आधार पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव वाल्मीकि ने कहा कि आज चयनित सभी पदाधिकारी अपने अपने विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहकर एसोसिएशन को मजबूत करने का कार्य करेंगे व 03 नबम्बर 2023 को पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण एवं 18 सूत्रीय मांग हेतु आयोजित रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजीव वाल्मीकि ने सभी चयनित पदाधिकारी से एक टीमवर्क की तरह कार्य जनपद के कर्मचारियों को समस्या मुक्त करने का कार्य करेंगे तथा प्रांतीय आवाहन पर समस्त कार्यक्रमों को सफल बनाने का काम करेंगे। अजय कुमार रॉय पूर्व कोषध्यक्ष व पुर्व जिला शिव मंगल दास ने कर्मचारियों को एकजुट होकर कर्मचारी हित मे कार्य करने पर जोर दिया। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयनारायन वाल्मीकि ने सभी नव चयनित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन जिला कोषध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने किया। आज की बैठक में प्रमुख रूप से कर्मचारियों की समस्याओ के निराकरण, कार्यकारणी के विस्तार व 03 नबम्बर 2023 को होने वाली पुरानी पेंशन बहाली रैली में भाग लेने पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी निम्न प्रकार है।
जिलाध्यक्ष– राजीव वाल्मीकि
वरिष्ठ उपाध्यक्ष–जयनारायण
महामंत्री– महाराज सिंह बघेल
कोषाध्यक्ष -राहुल कुमार सिंह
नगर अध्यक्ष– उपेंद्र दुबे
नगर मंत्री– वीरू कुमार
उपाध्यक्ष गण
१ आराधना तिवारी
२ भीम सिंह यादव
३ पवन कुमार
४ रमेश चंद्र
5 शिवरतन कठेरिया
संयुक्त मंत्रीगण
१ मनोज कुमार भाई
२ अजय कुमार राय
३ राम कुमार
संगठन मंत्री गण
१ सोबरन सिंह
२ जीवन कुमार
३ अरुण प्रकाश
४ वीरू दास
प्रचार मंत्री गण
१ रविकांत यादव
२ चंचल सिंह आजाद
३ चंद्रजीत सिंह
कार्यालय मंत्री — पंकज कुमार चौधरी
सदस्य कार्यकारिणी
१ भारत सिंह
२ चंद्रशेखर
३ लल्लेश कुमार
४ विक्की
५ नीरज कुमार
6 उपदेश कुमार
तहसील अध्यक्ष-
1 सदर तहसील- पंकज कुमार चौधरी
2 जसवंतनगर तहसील- अवधेश कुमार
3 सैफई तहसील- पुष्पाल सिंह
4 ताखा तहसील- राकेश यादव
5 भरथना तहसील- प्रीतम कुमार
6 चकरनगर तहसील- बोद्धानंद

Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist



