Bharat News Today

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया

Etawah जसवंतनगर: भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष फरुखाबाद मोनिका यादव ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया वह पिछले 70 सालों में नहीं हुआ था। भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है।
कैस्त धर्मशाला में आयोजित मुख्य अतिथि ने कहा पिछले 25 वर्षों से महिलाओं की भागीदारी के विधेयक को पास कर लागू करने में पिछली सरकारों ने रुचि नहीं दिखाई। लेकिन हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए 33% सीटों के आरक्षण का विधेयक पास कर हमारी बहनों का मान बढ़ाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करती हुई महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विरला शाक्य ने महिला आरक्षण विधेयक संसद में पास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधेयक पास होने से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। इस उपहार के लिए विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त कर रही हैं। क्षेत्रीय मंत्री मनीषा शुक्ला, जिलामंत्री ममता कुशवाह, अंगूरी पाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
संचालन महामंत्री प्रमिला पालीवाल ने किया।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price