Bharat News Today

नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि मंजू दिलेर ने कहा कि महिलाओं को प्रधानमंत्री ने केंद्र में 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाकर सम्मान दिया है।

(अफजलगढ़ बिजनौर से शुजाहुद्दीन अंसारी की खास रिपोर्ट) अफजलगढ़। विकास खंड अफजलगढ़ के डवाकरा हाल में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य श्रीमती मंजू दिलेर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविन्द गहलौत,अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान सम्मेलन में मुख्य अतिथि मंजू दिलेर ने कहा कि नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन प्रदेश व देश की सरकार का सपना आज साकार हो रहा है। महिलाओं को प्रधानमंत्री ने केंद्र में 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाकर सम्मान दिया है। इसके अलावा महिलाओं को केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

सोमवार को विकास खंड अफजलगढ़ के डवाकरा हाल में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य श्रीमती मंजू दिलेर नेकहा कि नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन प्रदेश व देश की सरकार का सपना आज साकार हो रहा है। महिलाओं को प्रधानमंत्री ने केंद्र में 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाकर सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में नारी को अबला के रूप में देखा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने नारी को सशक्त करने का काम किया है। अब नारी अपनी शक्ति को पूरी तरह पहचान गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ। महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजना के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आर्थिक दृष्टि समृद्धि की पूरी व्यवस्था निहित है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविन्द गहलौत ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। वही सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह ने बताया कि 27 वर्षों से लटका पड़ा महिलाओं का 33 प्रतिशत का विधेयक भी मोदी सरकार ने एक झटके में लोकसभा व राज्यसभा में पास करा कानून बनाकर मातृ शक्ति का सशक्तिकरण कर दिया है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि 2024 में भी मोदी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाए। सम्मलेन को भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका यादव,डॉ रश्मि रावल,पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,बढ़ापुर विधानसभा संयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख रणजीत कौर,वर्षा कौशिक,सीडीपीओ रीता देवी,भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुरभी सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका यादव तथा संचालन अनामिका जैन ने किया। इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में बीडीओ,एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह,एडीओ पीपी सुरेंद्र सिंह,भाजपा नेता शहजाद मलिक, सरिता देवी,शिखा चौहान, गीता देवी, पुष्पा देवी, कविता,बिंदु सिंह,पूनम देवी तथा ओमवती देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price