
इटावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपने गृह जिले इटावा में शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में पहुंचे थे जहां उन्होने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस को दिखाया आईना। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का कुछ नहीं है, यहां सिर्फ समाजवादी पार्टी है और वही भाजपा को हरा सकती है। श्री यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनाये रखने की कोंग्रेस की जिम्मेदारी है क्योंकि वो गठबंधन की सबसे बड़ी और राष्ट्रीय पार्टी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। उन्होंने कहा कि आज़म खान को जान का खतरा है,आजम खान के खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए गए, पूरे परिवार पर झूठे मुकदमे लाद दिए गए। अंत में उन्होंने कहा कि देश में हो रहे पांच राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

*रिपोर्ट – विकार अहमद (प्रबंध सम्पादक)*
*भारत न्यूज टुडे*

Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist



