Bharat News Today

राष्ट्रीय व्यापार मंडल इटावा के शहर अध्यक्ष बने संतोष पाण्डेय जिलाध्यक्ष विकार अहमद ने सौंपा मनोनयन पत्र

इटावा। आज राष्ट्रीय व्यापार मंडल इटावा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बाबू रस्तोगी के अनुमोदन एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा की सहमति से प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश चौधरी की उपस्थित में जिलाध्यक्ष विकार अहमद ने इटावा का शहर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय को मनोनीत किया। जिला अध्यक्ष श्री अहमद ने नव मनोनीत शहर अध्यक्ष श्री पांडेय से अपेक्षा की है कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य करेंगे और व्यापार मंडल को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तथा शहर की कार्यकारणी का शीघ्र गठन करेंगे। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र चौधरी ने की और संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी एडवोकेट ने किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश चित्रवंशी, देवेंद्र मिश्र , अखिलेश तिवारी, संजय दुबे, अवनीश चौधरी, सहित तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। श्री पांडेय के मनोनयन पर अशोक कुमार दुबे, नासिर जलील, राम कुमार परिहार, अनिल तिवारी, सिकंदर, धर्मेंद्र दुबे, आकाश चौधरी, संजीव दुबे आदि तमाम लोगों ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी।

रिपोर्ट- विकार अहमद (प्रबंध संपादक)
Bharatnewstoday.com

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price