Bharat News Today

राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त एसोसिएशन का हुआ अधिवेशन डाक्टर शैलेंद्र ज़िला अध्यक्ष, मनोज शाक्य महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

रिपोर्ट जाहिद बरसी इटावा। राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त एसोसिएशन उत्तर प्रदेश लखनऊ का वार्षिक अधिवेशन ज़िला संयुक्त चिकित्सालय इटावा सभागार में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर एमएम आर्य द्वारा की गयी।
अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली, आउट सोर्सिंग संविदा कर्मी तथा आशा बहनो को सम्मानजनक वेतन देने पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने उपरोक्त सभी के सम्मुख जनपद का चुनाव भी संपादित कराया जिसमे डाक्टर शैलेंद्र सिंह ज़िला अध्यक्ष तथा मनोज शाक्य ज़िला महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए।मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डाक्टर अनिल कुमार, डाक्टर रजत पाण्डे औषधि निरीक्षक उत्तर प्रदेश, राजेश मिश्रा ज़िला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अतिथि के रूप में पवन श्रीवास्तव महासचिव, प्रदीप सक्सेना संरक्षक, अशोक शर्मा, सुनील कुमार, अरविंद शर्मा ज़िला अध्यक्ष कलेक्ट्रेट, राजेश सरोज ज़िला मंत्री कलेक्ट्रेट, मनोज श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री कलेक्ट्रेट, रामतेज यादव अध्यक्ष नलकूप, अख़लेश कुमार ज़िला मंत्री, राजेश तिवारी लोकनिर्माण, प्रवीण पाण्डे, रामकुमार बरुआ अध्यक्ष लेखपाल संघ, ध्रुव तिबारी पूर्व ज़िला मंत्री, गजेंद्र सिंह ज़िला मंत्री, शिवशंकर यादव ज़िला अध्यक्ष फ़ेडरेशन, चंदशेखर ज़िला अध्यक्ष एग्रो, अरुण कुमार सक्सेना संरक्षक लेखाकार संघ, ललित कुमार यादव, अवधेश अनुरागी अध्यक्ष सिचाई संघ आलोक पराशर वैयापार विश्व विजय डायट अजय कुमार अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सफ़ाई संघ, उर्वशी दीक्षित महासचिव रिज़वान अहमद प्रवक्ता राजेश राजू तथा ज़िला अध्यक्ष डाक्टर शैलेंद्र सिंह महामंत्री उपस्थित रहे। अंत में रिज़वान अहमद प्रशासनिक अधिकारी एव ज़िला अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग, प्रदेश महासचिव राज्य कर्म एव पेंशनर्स एसो उत्तर प्रदेश लखनऊ ने मुख्य अतिथियों, अतिथियो एसो. के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price