Bharat News Today

बुंदेलखंड में दिवाली पर बिकी करोड़ों की झाड़ू,आंकड़ा जान कर हो जाएंगे हैरान

झांसी।त्योहारों पर कई तरह के सामान बिकते और खरीदे जाते हैं।कई बार रिकॉर्ड भी बन जाता है।अभी तक आप लोगों ने दिवाली पर सोना-चांदी की बिक्री का आंकड़ा और होली में शराब बिक्री का आंकड़ा सुना होगा।क्या आपने कभी झाड़ू की बिक्री का रिकॉर्ड बनते हुए सुना है।जी हां इस बार बुंदेलखंड में दिवाली पर झाड़ू की रिकॉर्ड बिक्री हुई है।धनतेरस पर शहरवासियों समेत बुंदेलखंड के लोगों ने जमकर झाड़ू खरीदी।

मिली जानकारी के अनुसार‌ इस बार धनतेरस पर झांसी जिले में लगभग एक करोड़ रुपये की झाड़ू बिकी है।बुंदेलखंड के सातों जिलों में 10 करोड़ से अधिक की झाड़ू की खरीदारी अनुमान लगाया जा रहा है।धनतेरस के दिन लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी करते हैं,लेकिन वह एक झाड़ू तो खरीदना ही चाहता है।इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों ने झाड़ू की खरीददारी की है।

ज्योतिष के जानकार पंडित मनोज थापक ने बताया कि मान्यता के अनुसार धनतेरस पर सोने-चांदी सहित झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन नई झाड़ू घर में लाने से दरिद्रता दूर हो जाती है।शास्त्रों के अनुसार सींक वाले झाड़ू की पूजा होती है।जो छोटे आकार में पूजा के लिए ही बनी होती है। यह झाड़ू आसानी से बाजार में उपलब्ध रहता है।अगर यह ना मिले तो पूजा में बड़ी झाड़ू का भी उपयोग किया जाता है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price