Bharat News Today

सर्वजन सुखाय पार्टी की विशाल सामाजिक न्याय रैली 24 दिसम्बर को रामलीला मैदान इटावा में

इटावा।सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पार्टी के प्रधान कार्यालय अड्डा निहाल,मानिकपुर मोड़ इटावा पर इटावा,औरैया, कानपुर देहात कानपुर नगर, फर्रुखाबाद,फिरोजाबाद,कन्नौज, मैनपुरी और आगरा जनपद के सर्वजन सुखाय पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ मीटिंग हुई, जिसमें पार्टी की तमाम गतिविधियों पर चर्चा हुई,पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कैसे किया जाये इस बात पर चर्चा हुई।

मीटिंग में 24 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को पार्टी की विशाल सामाजिक न्याय रैली जोकि इटावा रामलीला मैदान,रामलीला रोड, इटावा पर आयोजित की जायेगी, इसको कैसे सफल बनाया जाये इन बातों पर भी चर्चा हुई और सभी जिले के जिलाध्यक्षों को रैली की जिम्मेदारी,रैली की व्यवस्था,भीड़ जुटाने की व्यवस्था,गाड़ियों की व्यवस्था एवं उसके लिये आर्थिक प्रबन्धन करने की व्यवस्था सौंपी गयी।आज बड़े अच्छे वातावरण के साथ पार्टी की मीटिंग सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price