![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231206-wa0333815020885718617338-1024x827.jpg)
बिजनौर।उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे समेत बरात की भी हवाईयां उड़ गईं। वरमाला की तैयारी चल रही थी कि एन वक्त पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और मंडप छोड़कर प्रेमी के घर चली गई। इस पर दूल्हे के होश उड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम नूरपुर के एक गांव में नहटौर थाना क्षेत्र से बरात आई।दूल्हा पक्ष ने पूरी धूमधाम के साथ बरात की चढ़त की।बरात की चढ़त के बाद दूल्हा फेरे लेने के लिए पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। शादी के मंडप में ही वरमाला फेंकी और आभूषण उतारकर दुल्हन अपने प्रेमी के घर पहुंच गई।वधु पक्ष ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन ने पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध होने का दावा किया। कोर्ट मैरिज कर लेने के दस्तावेज भी दिखा दिए।दुल्हन पक्ष के सामने विकट स्थिति बन गई। घर की दहलीज पर खड़ी बरात को अब लौटाया भी नहीं जा सकता था। तमाम तैयारियां धरी रहने वाली थीं।दोनों पक्षों और रिश्तेदारों के बीच सहमति बनी फिर दुल्हन की चचेरी बहन को समझा बुझाकर शादी के लिए राजी किया गया और दूल्हे संग फेरे कराए गए। मंगलवार सुबह बरात को विदा किया गया। दुल्हन अपने प्रेमी के साथ गांव से कहीं और चली गयी।ये पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)