![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231211-wa04796112986269091276216-1024x768.jpg)
इटावा-समाजवादी व्यापार सभा के तत्वावधान में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू का स्वागत कार्यक्रम शहर के होटल कुनाल में आयोजित किया गया, इस मौके पर व्यापारियों नें उनका भव्य स्वागत किया, जिलाध्यक्ष नें कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, समाजवादी पार्टी सरकार नें हमेशा व्यापारी हित का काम किया है,
![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231211-wa04811846559146518790541-1024x768.jpg)
नेताजी नें प्रदेश से इस्पेक्टर राज,चुंगी खत्म कर व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत दी थी वहीं भाजपा नें नोटबंदी,जीएसटी जैसे कानून लाद कर व्यापारियों को बर्बाद करनें का काम किया है,जिलाध्यक्ष उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आलोक दीक्षित नें कहा आज भाजपा देश पूजीपतियों के हाथ बेचनें का काम कर रही है, आनलाइन मार्केटिंग से छोटे व्यापार बर्बादी के कगार पर हैं, स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष राजीव चन्देल एंव संचालन बरिष्ठ सपा नेता प्रदीप सोनी नें किया, इस अवसर पर राहुल गुप्ता गींजा,सदाशिव श्रीवास्तव,श्रवण गुप्ता, अखिलेश वर्मा प्रधान, कामिल कुरैशी, अनिल सोनी, हाजी शेख आफताब, लखन सोनी,बंटी मंसूरी, रियाज अहमद, धर्मेंद्र सिंह चौहान, जैनुल आबदीन, धर्मेंद्र यादव, राहत हुसैन रिजवी, कामरान खान,गोरखनाथ वर्मा, शाकिर भाई,विक्की गुप्ता, आदि सैकड़ों व्यापारी नेता मौजूद रहे!!
![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231211-wa0480232663897740125572-1024x768.jpg)
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)