Bharat News Today

पहाड़ों पर बर्फबारी से गोरखपुर में बढ़ी गलन, न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस

गोरखपुर।जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर गोरखपुर में दिखाई दे रहा है।शुक्रवार रात का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।इस सीजन की यह सबसे सर्द रात थी। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। रात और दिन के तापमान में लगभग 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। वहीं लापरवाही बरतने वाले बीमार हो रहे हैं।

शुक्रवार दिन में 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से ठंडक बनी रही।गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 24 घंटे बाद ही तापमान लगभग तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे चार दिन पहले न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था, लेकिन उसके बाद तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एकाएक गिरावट आ गई।हालांकि अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिन में तापमान 24 व 25 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते लोग हॉफ जैकेट या स्वेटर पहन कर निकल रहे है, लेकिन शाम को कांपते हुए घर लौट रहे। इस लापरवाही के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं।

ऐसे गिरा तापमान

14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस।
13 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस।
12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस।
11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस।

फिजीशियन डॉ. राजीव जायसवाल ने बताया कि सर्दी में लापरवाही आपको भी बीमार कर सकती है। ऐसे में घर से बाहर निकलते हुए दिन के वक्त हल्का स्वेटर,लेकिन रात के वक्त अगर आप निकल रहे हैं तो भारी स्वेटर पहन कर ही बाहर निकलें क्योंकि सबसे कम तापमान रात के वक्त का ही रहता है। गर्म कपड़े पहनकर बाहर जाएंगे तो कभी भी सर्दी से आपको जुकाम, खांसी या बुखार जैसी शिकायतें नहीं होंगी। बच्चों को भी बाहर ले जाएं तो उनके कान ढक दें और उनको गर्म कपड़े ही पहना कर बाहर लेकर जाएं।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price