![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa0447713894649331678720-1024x770.jpg)
इटावा में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में सनशाइन स्कूल के नन्हे- मुन्ने छात्रों ने सेंटा क्लाज बनकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा- नर्सरी से कक्षा-1 तक के छात्र-छात्राओं ने जिंगल बेल गाने पर अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की।
![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa04481693935919842603614-1024x771.jpg)
प्राइमरी तथा जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा चतुर्वेदी उपस्थिति रही। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकगण को क्रिसमिस पर्व की बधाई दी। विद्यालय के निदेशक- प्रबंधक शिखर चतुर्वेदी ने बच्चों की प्रस्तुति देख उनकी जमकर प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समस्त स्टाफ भी इस अवसर पर मौजूद रहा।
![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa04498208834198421648306-1024x770.jpg)
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)