![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa04261440485928865121818-1024x461.jpg)
इटावा जनपद प्रदर्शनी एवं महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय खो खो प्रतियोगिता महात्मा ज्योतिबाफुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विक्रम सिंह राघव उपजिलाधिकारी सदर इटावा द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया।
![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa04228816455521717898230-1024x768.jpg)
उन्होंने कहा आज बच्चों का मैच देखकर उन्हें बचपन की याद आ गई और बच्चों को खूब अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के संयोजक पवन सिंह प्रधानाचार्य एच एन इंटर कॉलेज इटावा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्राथमिक जूनियर एवं सीनियर वर्ग की आयोजित की गई थी
![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231227-wa04287177868997455764579-768x1024.jpg)
जिसमे प्राथमिक स्तर में मीरखपुर पुठियाँ जसवंतनगर की टीम एच एन इंटर कॉलेज टीम उपविजेता रही। सब जूनियर वर्ग में यूपीएस धरवार जसवंतनगर विजेता यूपीएस मीरखपुर पुठियाँ जसवंतनगर उपविजेता रही। प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय मीरखपुर पुठियाँ जसवंतनगर विजेता एवं एच एन इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में हिन्दू इंटर कॉलेज विजेता एवं राममहोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुवां उपविजेता रही। कार्यक्रम का संचालन उमेश यादव एवं आशा वशिष्ठ ने किया निर्णायक की भूमिका लालू यादव कौशलेन्द्र यादव इंद्रपाल सिंह ने निभाई कार्यक्रम में मुकेश यादव कैलाश यादव गौरव पाठक राजेश जादौन अमरपाल यादव उमेश चन्द्र यादव देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)