Bharat News Today

लोकसभा चुनाव 2024 मैनपुरी से अखिलेश यादव आजमगढ़ से शिवपाल यादव इन सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं सपा के वीआईपी प्रत्याशी

लखनऊ,आगामी लोकसभा चुनाव के चुनावी मैदान में सभी राजनीतिक पार्टियां जीत के लिए कमर कसकर तैयारियों में जुटी हुई हैं।भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर बड़ी जीत का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां गठबंधन कर सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन करने में जुटी हैं।उत्तर प्रदेश सबसे महत्वपूर्व है।यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर सभी की निगाह टिकी है।इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने वीआईपी उम्मीदवारों की सीटें तय कर दी हैं,लेकिन पार्टी की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अभी नही हुई है

सूत्रों के अनुसार सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा से चुनाव लड़ेंगी।यह सीट सपा की पारंपरिक सीट रही है।यहां से सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव सांसद थे।डिंपल यादव वर्तमान में यहां से सांसद हैं

सूत्रों के अनुसार रामगोपाल यादव के बेटे और पूर्व सांसद अक्षय यादव फिर से फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे।शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।धर्मेंद्र यादव एक बार फिर बदायूं से चुनाव लड़ेंगे।लालजी प्रसाद वर्मा अंबेडकर नगर और अवधेश प्रसाद अयोध्या से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 73 सीटें जीती थी। भाजपा 71 और अनुप्रिया पटेल की अपना दल ने दो सीटें जीती थी,लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन से भाजपा का समीकरण गड़बड़ हो गया था।एनडीए इस चुनाव में 80 लोकसभा सीटों में से 64 सीटें ही जीती थी।बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, राययबरेली, घोसी, लालगंज, जौनपुर, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी, सहारनपुर, आजमगढ़, रामपुर और नगीना इन 16 सीटों पर भाजपा को हार मिली थी।इन 16 सीटों में से 10 बसपा, पांच सपा और एक कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, लेकिन भाजपा ने उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर की सीट पर जीत हासिल कर ली

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price