Bharat News Today

यूपी में टूटा रिकॉर्ड,नौ महीने में 32 करोड़ से ज्यादा पहुंचे पर्यटक,सबसे पसंदीदा बना यूपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विश्व के पर्यटन मानचित्र पर साल दर साल न‌ए रिकॉर्ड के साथ अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा रहा है।यूपी हर गुजरते हुए साल के साथ अपने रिकॉर्ड को ही तोड़ रहा है। 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या जहां 31.85 करोड़ थी तो वहीं 2023 के शुरुआती 9 महीने में ही 32 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यूपी आए।इसमें बड़ी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी है।यूपी में सबसे ज्यादा पर्यटकों ने आध्यात्मिक नगरी काशी का रुख किया,जबकि संगम नगरी और रामनगरी आने वाले सैलानियों की संख्या भी करोड़ों में रही।

9 माह में काशी पहुंचे 8.42 करोड़ सैलानी

उत्तर प्रदेश के लिए साल 2023 क‌ई मायने में न‌ए कीर्तिमान स्थापित करने वाला रहा।जहां एक तरफ केंद्र और प्रदेश की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं में यूपी पहले‌ पायदान पर रहा तो वहीं पर्यटन का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। साल 2023 में जनवरी से लेकर सितंबर तक यूपी आने वाले देसी सैलानियों की संख्या 31,91,95,206 रही वहीं 9,54,866 विदेशी पर्यटक भी यूपी पहुंचे। इनमें भी सबसे ज्यादा संख्या आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंचने वाले पर्यटकों की रही। जनवरी से सितंबर तक कुल 8,42,04,814 पर्यटक काशी पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 8,40,71,726 जबकि विदेश पर्यटकों की संख्या 1,33,088 रही

4.49 करोड़ पर्यटक पहुंचे संगम नगरी, 2.03 करोड़ ने की रामनगरी की सैर

आध्यात्मिक नगरी काशी के बाद सैलानियों की दूसरी पसंद संगम नगरी रही। कुल 4,49,95,996 पर्यटक साल 2023 में जनवरी से सितंबर तक संगम नगरी पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या जहां 4,49,93,289 रही वहीं 2,707 विदेशी पर्यटक भी संगम नगरी पहुंचे।तीसरे नंबर पर रामनगरी आने वाले पर्यटकों की संख्या रही। जनवरी 23 से सितंबर 23 तक कुल 2,03,64,347 पर्यटक रामनगरी पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2,03,62,713 रही जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 1,634 दर्ज की गई।उल्लेखनीय है कि यूपी आने वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या जनवरी और जुलाई माह में दर्ज की गई है, जो कि 5.56 से 5.80 करोड़ के बीच रही

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price