Bharat News Today

समाजवादी पार्टी इटावा के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने जिला कार्य समिति का विस्तार करते हुए 29 नामों की घोषणा की

इटावा। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने जिला कार्य समिति समाजवादी पार्टी का विस्तार करते हुए 29 नामों की घोषणा की साथ ही चार नगर अध्यक्ष और पांच ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी



घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बब्लू ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि सभी जातियों का समन्वय बनाकर जिला कार्य समिति का विस्तार किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने जो लिस्ट जारी की है उसमें महिलाओं का प्रतिनिधित्व शून्य है और एक भी मुस्लिम चेहरे को जिला कार्य समिति में स्थान नहीं मिला है तो वहीं लाइनपार नगर अध्यक्ष का नया पद सृजित किया गया है।

तीन उपाध्यक्ष एक मीडिया प्रभारी/ प्रवक्ता और 17 सचिव,8 सदस्यों को स्थान दिया गया है।

उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, सिग्रेश यादव को बनाया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवक्ता विक्की गुप्ता।

सचिव मेवाराम पूर्व प्रधान आशीष श्रीवास्तव रोहित राहुल गुप्ता रमेश अखिलेश यादव राकेश यादव महावीर सिंह यादव महेश सिंह चौहान, ध्यान सिंह, राकेश यादव रविंद्र सिंह गुर्जर जनवेद सिंह सेंगर रवींद्र सिंह शिवकिशोर राजवीर सिंह पूर्व प्रधान राजेश सिंह जितेंद्र यादव मोना को सचिव।

सदस्य आनंद यादव रामचंद्र संखवार जगदीश गुर्जर रामकुमार जोशी बंजारा पवन सविता सुनील कुमार भारत कुमार रामबरन सिंह चौहान को बनाया गया है।

नगर अध्यक्ष लाइन पार अविनाश कुशवाहा।

नगर अध्यक्ष इकदिल
नरेंद्र सिंह दोहरे।

नगर अध्यक्ष भरथना
राजीव तिवारी।

नगर अध्यक्ष बकेवर ज्वाला कठेरिया को बनाया गया है।

पार्टी ने पांच ब्लाकों पर अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव।

बढ़पुरा प्रथम ब्लॉक अध्यक्ष शेखर राजपूत।
बढ़पुरा द्वितीय ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मिश्रा।
बसरेहर ब्लॉक अध्यक्ष
नितिन यादव।
चकरनगर ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना सिंह राजावत को बनाया गया है।

वार्ता में जिला महासचिव वीरू भदोरिया विधानसभा अध्यक्ष विमलेश राजपूत कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव उपदेश मिश्रा विक्की गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price