Bharat News Today

यूपी महिला हॉकी प्रशिक्षक इस्लामियां के शिक्षक शाहिद का हुआ स्वागत इस्लामिया के शिक्षक शाहिद अख्तर बने यूपी महिला हॉकी कोच

कोच शाहिद अख्तर का स्वागत करता इस्लामिया कालेज का स्टाफ।

इटावा। इस्लामिया इण्टर कालेज इटावा के व्यायाम शिक्षक शाहिद अख्तर का उत्तर प्रदेश महिला हॉकी का कोच नियुक्त किया गया है। वह राष्ट्रीय महिला हॉकी की राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में टीम लेकर कुटगु कर्नाटक गए थे।
कर्नाटक से लौट कर आए शाहिद अख्तर का विद्यालय में समारोह पूर्वक सम्मान किया गया।प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में कोच के रूप में इटावा से और हमारे कालेज से शाहिद अख्तर का चयन गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल जगत में शाहिद अख्तर ने जो मुकाम हासिल किया है वह हर खेल शिक्षक को गौरवांवित करता है। उन्होंने छात्रों से आव्हान किया कि वह शाहिद अख्तर और नाजिश इकबाल जैसे मर्मज्ञ खिलाड़ियों से प्रेरणा लें और खिलाड़ी छात्र खूब अभ्यास करें। उन्हें शाहिद अख्तर की क्षमताओं का पूरा लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य साकिब अली खां, परीक्षा प्रभारी मुहम्मद जावेद खां, डा. कुश चतुर्वेदी, मुहम्मद तारिक,नाजिश इकबाल आदि सहित सम्पूर्ण स्टाफ ने खुशी का इजहार करते हुए स्वागत किया।

रिपोर्टर
जाहिद वारसी इटावा

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price