Bharat News Today

कांग्रेस कार्यालय इटावा पर एक दिवसीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

इटावा 1फरबरी 2024 को कांग्रेस कार्यालय इटावा पर एक दिवसीय “कार्यकर्ता संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव प्रभारी श्री कनिष्ठ पांडे जी,प्रदेश सचिव प्रभारी श्री अशोक निषाद जी ने जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के सुझाव व शिकायतों पर गौर किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से सेवादल द्वारा वंदेमातरम से हुई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्षों ने उच्च पदाधिकारियों से ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन करने का सुझाव दिया, छात्र संगठन ने एडमिशन में RSS शाखा ज्वाइन करने वालों को वरीयता देने के मामले को राष्ट्रव्यापी बनाने की बात कही, वरिष्ठ जनों ने कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी को ब्लॉक एवं न्याय पंचायत के पदाधिकारी के घर जाकर संपर्क करने का सुझाव दिया, महिला संगठन ने महिलाओं को जोड़ने के प्रयास में तेजी लाने को कहा।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव कनिष्क पांडे ने कहा संगठन में जिला,ब्लॉक,न्याय पंचायत, वार्ड स्तर पर जो सक्रिय कार्यकर्ताओं को कमेटियों में जगह दी जाए। इसका जिलाध्यक्ष प्रस्ताव भेजकर पीसीसी भेजने का काम करें अप्रूवल देने का काम हम करेंगे। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता अपनी हैसियत के अनुसार क्राउड फंडिंग देकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में इटावा जनपद से लोग पहुंचकर उनकी यात्रा को सफल बनाने का काम करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव,शहर अध्यक्ष पल्लब दुबे,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव,प्रदेश सचिव अशोक निषाद,मोहम्मद राशिद खान,पीसीसी सदस्य प्रमोद संखवार आशुतोष दीक्षित,कोमल सिंह कुशवाहा,आलोक यादव, रामनरेश यादव कमला वर्मा,कुसुम लता उपाध्याय,सुभाष गुप्ता श्याम बाबू त्रिपाठी, सुनीता कुशवाहा,सरला जाटव,यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोजिब रिजवी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आसिफ जादरान,ब्लॉक अध्यक्ष मनोज दीक्षित, चंद्रशेखर यादव,मेहरबान सिंह यादव,लालमन बाथम,यशपाल यादव, राजकुमार परिहार,महेश कटारे, मोहम्मद रफीक के साथ-सा लगभग 300 कार्यकर्ता ने सम्मेलन में भाग लिया।
मलखान सिंह यादव
जिलाध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी इटावा

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price