Bharat News Today

महाशिवरात्रि गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक भगवान शिव से की लोकमंगल की कामना

गोरखपुर।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोहिया के पितेश्वरनाथशिव मंदिर में जलाभिषेक तथा गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय,समृद्धमय और शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। इसके पहले गोरखनाथ मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सीएम ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

सीएम योगी शुक्रवार सुबह लखनऊ से पीपीगंज के भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचे। यहां बाबा पितेश्वरनाथ का दर्शन,पूजन और विधि विधान से जलाभिषेक कर सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। पांडवकालीन मान्यता वाले पितेश्वरनाथ मंदिर का गोरक्षपीठ से गहरा नाता है।सीएम हर महाशिवरात्रि यहां जलाभिषेक करने आते हैं।जलाभिषेक करने के बाद सीएम ने भरोहिया में शिव मंदिर के सामने स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। बच्चों का प्यार से माथा सहला कर आशीर्वाद दिया।कुछ लोगों से हंसी ठिठोली भी की।स्थानीय स्तर पर विकास से जुड़े कुछ मामलों पर सीएम योगी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि विकास में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।

इसके बाद भरोहिया से गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर सीएम योगी सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश झुकाकर उन्हें नमन किया।गोरखनाथ मंदिर परिसर में मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सीएम ने भगवान भोले शंकर का दूध,दही, घी,मधु और शर्करा से पंच स्नान तथा गाय के दूध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया।मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद सीएम ने हवन और आरती कर चराचर जगत के कल्याण हेतु महादेव शिव से प्रार्थना की।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price