Bharat News Today

बदायूं हत्याकांड आयुष व आहान का दूसरा हत्यारा जावेद गिरफ्तार बरेली से हुई गिरफ्तारी

बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की घर में घुसकर निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के दूसरे हत्यारे जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार जावेद आयुष और आहान की हत्या के बाद दिल्ली भाग गया था।इस हत्याकांड में शामिल साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया है।

आयुष और आहान की हत्या के बाद से जावेद फरार चल रहा था।जावेद मोबाइल बन्द कर दिल्ली भाग गया था। जावेद दिल्ली से आ कर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था। पुलिस जावेद को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी,लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और उसने जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया।हालांकि देर रात सैटेलाइट बस अड्डे पर स्थानीय लोगों ने जावेद को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। इसके बाद बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। 

जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जावेद इस वीडियो में कह रहा है कि वह सीधा शरीफ आदमी है, उसके बड़े भाई साजिद ने ये हत्या की है और उसका इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है। जावेद वीडियो में खुद को पुलिस के हवाले करने को कह रहा है। जावेद ने कहा है कि जिनकी हत्या हुई है उस घर से उनके बहुत अच्छे ताल्लुकात थे।

बता दें कि आयुष और आहान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाली है। दोनों बच्चों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए हैं।आयुष के शरीर पर 14 और आहान के शरीर पर 9 वार किए गए हैं। यानी की दोनों के शरीर पर कुल 23 वार किए गए थे।गर्दन पर वार करने के बाद दोनों बच्चों की पीठ, छाती और पैरों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए। पैरों पर इस तरह के वार मिले हैं जैसे जब कोई भाग रहा हो और उस समय उस पर वार किए गए हो।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price