Bharat News Today

खुशनुमा माहौल में हुई रमज़ान के दूसरे  जुमे की नमाज़-नमाजियों व रोजेदारों ने मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआ

इटावा। रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज हजारों रोजेदार मुसलमानों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में उत्साह से अदा की और मुल्क में अमनचौन व आपसी सौहार्द की दुआ की।
रोजेदारों और मुसलमानों ने रमजान के दूसरे  जुमे की नमाज के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दीं थीं, मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, नवयुवक और बच्चों ने जहां शहर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की वहीं महिलाओं ने अपने अपने घरों पर जुमे की नमाज अदा की।

शाही मस्जिद नोरंगबाद, सिंग्नल वाली मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद हिसामुद्दीन, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल, मस्जिद सराय कटरा सेवाकली, मस्जिद बुलाक़ी, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद रामगंज, मस्जिद पचराहा, मस्जिद शेख जलाल, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद कचहरी, मस्जिद साबितगंज, मस्जिद मोहल्ला अड़ाड़ स्टेशन रोड, सहित अनेक मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज हुई। नमाज के बाद रोजेदारों सहित हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमनचौन की दुआ की।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price