![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2024/04/img-20240405-wa02226155352789200259113-1024x576.jpg)
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है।ऐसा 5 से 6 साल के बाद देखा गया है जब अप्रैल के महीने में ही पारा 40 के पार पहुंच गया है।ऐसे में मई और जून में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के भी ऊपर जाने का पूर्वानुमान है।इस बार गर्मी कहर बरपाने वाली है।आज शुक्रवार को वीकेंड पर मौसम गर्म है।इसके साथ ही लू चलने का भी पूर्वानुमान है।
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि दिन और रात दोनों का ही तापमान लगातार चढ़ते ही जा रहा है।
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)