![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2024/04/img-20240406-wa13559209089278723843167-300x169.jpg)
सहारनपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार हो या फिर आतंकवाद अन्य दल इन मुद्दों को छूने से डरते थे। आतंकवाद दुनिया के लिए चुनौती है।आतंकवाद से दुनिया को मुक्ति मिलनी चाहिए। भाजपा इन के ही खात्मे के लिए मिशन में जुटी हुई है। आपके माध्यम से वह साकार होगा। आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खात्मे के सपने को साकार किया जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है। हमारे लिए संगठन ही सेवा है। पीएम मोदी ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की सेवा की थी। यही कारण है कि एक-एक कार्यकर्ता विकास का प्रतीक बनकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश की एक नंबर लोकसभा है। हम सौभाग्यशाली है कि हमनें बदलते भारत को देखा है। विकास का मॉडल क्या होना चाहिए, अब भारत दुनिया को यह दे रहा है। सीएम ने कहा कि आज भारत अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए दुनियाभर में जाना जा रहा है। चाहे नौजवानों को रोजगार देने की बात हो या फिर देश की आस्था के सम्मान की। कोई दिक्कत नहीं है, कोई बैरियर नहीं है, जो बैरियर थे, वे धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि हाल ही में ब्रिटेन के एक समाचार पत्र में रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जो हम सबका ध्यान आकर्षित करती है। उसमें स्वीकार किया कि कैसे भारत ने पाकिस्तान के अंदर चुन-चुनकर आतंकवादी मारे थे, कैसे आतंकियों को पस्त किया गया।
सीएम योगी ने कहा कि भारत दुनिया के इस सपने को भी साकार करेगा, इसके लिए किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।इस बार लोग जातिवाद के लिए नहीं देश के विकास के लिए वोट जरूर करें।
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)