Bharat News Today

व्यापार मण्डल ने व्यापारियों से की मतदान करने की अपील भारतीय उधोग व्यापार मण्डल ने नये सदस्य बनाये बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं पर चिंतन कर बनाई रणनीति

इटावा। भारतीय उधोग व्यापार मंडल की बैठक शहर के होटल अमर आशियाना में जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने कहा लोकसभा निर्वाचन में सभी व्यापारियों अपने परिजनों एवं कर्मचारियों के साथ शत प्रतिशत मतदान कर देश की सरकार को चुने जिससे देश एवं व्यापारियों को लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में महिला व्यवसायी शुभा चौहान, कम्प्यूटर व्यवसायी अत्रि दीक्षित एवं व्यवसायी सुदीप पाल को संग़ठन में जोड़ कर सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया।

शहर अध्यक्ष रजत जैन ने कहा व्यापारियों को आ रही समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष रख कर उनका निस्तारण करवाया जायेगा।  बैठक में मण्डल अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष डॉ.सुधीर गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष रीना जैन, महिला जिला महामंत्री दीपिका गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, राजेश अग्रवाल, हिमांशू सैनी, शहर महामंत्री सर्वेश जोशी, शहर कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price