Bharat News Today

ब्राह्मण समाज महासभा ने परशुराम जयंती पर शहर में निकाली विशाल शोभायात्रा

इटावा। ब्राह्मण समाज महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती पर शुक्रवार को शहर में तीसरी विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पिलुआ हनुमान मंदिर के महंत हर भजन दास महाराज भगवान परशुराम के रूप में भव्य रथ पर विराजमान रहे। शोभायात्रा का शहर में अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा से पूर्व रामलीला मैदान पर हवन पूजन कार्यक्रम हुआ। उसके बाद पक्काबाग , तकिया आजादगान, कटरा सेवाकली, रामगंज चौराहा, साबित गंज चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनिया, कचहरी रोड, बलराम सिंह चौराहा होते हुए यात्रा नुमाइश मैदान पहुंची, जहां सभी को प्रसाद वितरण हुआ।

ब्राह्मण समाज महासभा के अध्यक्ष अरुण दुबे के अथक प्रयासों से इस बार भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें विशेष रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. हरि किशोर तिवारी, भाजपा नेता अशोक चौबे, शरद वाजपेई, शिवेंद्र मिश्रा, अंशुल अशोक दुबे, मेजर पांडे, जयेंद्र मिश्रा, पंकज तिवारी बबलू, राजेश वाजपेई, अनंत विभूषित दीक्षित, प्रशांत दीक्षित जितेंद्र तिवारी, दीपक तिवारी, महिला अध्यक्ष पूनम तिवारी, प्रीती दुबे आदि सैकड़ों की तादाद में दोपहिया वाहन , कारें शामिल रहीं।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price