Bharat News Today

कांग्रेस कार्यालय इटावा में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचारगोष्ठी आयोजित की गई

इटावा कॉंग्रेस कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचारगोष्ठी आयोजित की गई

जिसमें कांग्रेसजनो ने अपने विचार व्यक्त कर नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस विचारगोष्ठी को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि इस देश के विकास को शून्य से शिखर तक ले जाने में अगर किसी को नायक की उपाधि प्राप्त है तो वो केवल स्व. जवाहरलाल नेहरू जी को है

उन्होंने देश के विकास के लिए आधारभूत ढांचे की स्थापना की जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कृषि से संबंधित समस्याओं का निदान करने में बड़ी सहायता मिली।

नेहरू जी ने इस देश में जहां नागरिकों के पास सिर ढकने को पल्ली भी नसीब नहीं थी उस स्थिति से निकाल कर लोगों के लिए रोजी रोजगार को बढ़ावा दिया। यह पंडित नेहरू ही थे

जिन्होंने विदेशों से व्यापार की नीति को बढ़ावा देकर देश के संसाधनों के सदुपयोग की दिशा में बड़े कदम उठाए

यह देश हमेशा नेहरू जी को उनके कार्यों के लिए स्मरण करेगा। इस कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस जनों ने नुमाइश में स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया

कार्यक्रम में वाचस्पति द्विवेदी, संजय दोहरे, शोजैव रिजवी, आसिफ जादरान, अंजुम अंसारी, मनीष मिश्रा, सूर्या शंकर दीक्षित, शिवा ठाकुर, पुनीत पाठक, मोहसिन अली, मुबारक अली, आसिफ खान, बल्लभ दुबे सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price