इटावा। माँ रुद्राणी धाम रुरिया में स्वदेशी समाज सेवा समिति के सौजन्य से स्थापित पर्यावरणीय एवम आध्यात्मिक वन में स्वामी अखण्डानन्द जी महाराज की पुण्य स्मृति में बृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ | स्वामी महेशानंद सरस्वती जी महाराज , आचार्य राजेश्वर दास जी महाराज , आ. प्राप्त मुख्य वन सरंक्षक महेन्द्रप्रताप सिंह , आचार्य राकेश ,पान कुंवर इंटर नेशनल स्कूल के प्रबंधक डॉ. कैलाश चन्द्र , समिति के संस्थापक सचिव एवम जिला पर्यावरण समिति के सदस्य विवेक यादव ‘ रुद्राक्ष मेंन ‘ आशीष ने चंदन , रुद्राक्ष , गुड़हल के पौधे रौपित किये | स्वामी महे शानंद सरस्वती जी ने कहा स्वदेशी समाज सेवा समिति द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किये जा रहे है | आचार्य राजेश्वर दास जी महाराज ने कहा पर्यावरणीय एवम आध्यात्मिक वन में आने वाले समय मे लोगो को शांति का अहसास होगा आज तापमान बढ़ता जा रहा है हम सभी लोगो को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए | महेंद्रप्रताप सिंह ने कहा इस वन में विश्व की प्रथम श्रीमद्देवीभागवत वाटिका , विश्व की प्रथम श्रीमद्भागवत वाटिका , रामायण वाटिका , वेद वाटिका, सहित 101 प्रकार की वाटिकाये स्थापित होगी आने वाले समय मे यहाँ शोध कार्य भी होगा | विवेक यादव ‘ रुद्राक्ष मेन ‘ ने कहा यहाँ प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र , महेन्द्र प्रताप सिंह पर्यावरण शोध केंद्र , ईको फ्रेण्डली हाऊस , यज्ञशाला, आचार्य राजेश्वर दास गौशाला,डा. मिथिलेश दीक्षित ग्रन्थालय , पुस्तकालय एवम वाचनालय का निर्माण किया जायेगा |
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist