Bharat News Today

भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया तथा काले दिवस के रूप में मनाया

बकेवर इटावा:- प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपात काल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले दिवस के रूप में मनाया।
21 जून 1975 प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा भारत के अंदर आपातकाल को लाकर देश में उनके खिलाफ उठ रही आवाज को कुचलने के लिए तमाम नेताओं को जेल में ठूंसकर, नसबंदी चलाकर हजारों सिक्खो की हत्या की गई घर से बेघर हो गए,जनता पर अत्याचार अनाचार और जुल्म की इबादत लिखने वाली संविधान का दुरुपयोग करके अपने हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा लाए गए आपातकाल के विरोध में एक भरथना तहसील के अंतर्गत कस्बा बकेवर के आलीशान गेस्ट हाउस में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए कहे lउन्होंने कहा कि अब तक जो लोग एससी एसटी एक्ट तथा प्रोन्नति का विरोध करते रहे आज वह संविधान के रक्षक कैसे हो सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी का चीर हरण करने वाले गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर उनकी हत्या की साजिश रचने वाले संविधान के रक्षक कैसे हो सकते हैं जमीनों पर कब्जा ,प्लाटों पर कब्जा, अपहरण, गुंडागर्दी ,नौकरियों में भ्रष्टाचार ,ट्रांसफर पोस्टिंग में लूट मचाने वाले संविधान के रक्षक कैसे हो सकते हैं उन्होंने कहा की सर्वधर्म समभाव के लिए नकल पर नकेल कसने वाली ताकत केवल भाजपा ही रखती है श्री शर्मा ने कहा कि आतंकवाद भ्रष्टाचार जातिवाद नक्सलवाद माओवाद ,व्यक्तिवाद परिवारवाद को उखाड़ने की ताकत भाजपा के पास है धारा 370व 35a को हटाना जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का दंभ हमारी विचारधारा के पास हैlआलीशान गेस्ट हाउस से जुलूस की शक्ल में आपातकाल के विरोध में नारे लगाते हुए सभी पार्टीजन डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर पहुंचे और संविधान जय का नारा लगाते हुए उनके ऊपर माल्यार्पण किया तथा कार्यक्रम का समापन किया l इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि व पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा पुष्पेंद्र त्रिपाठी सभासद,भाजपा नेता ऋषि शुक्ला, ममता कुशवाहा ईशू तिवारी जिला मंत्री किसान मोर्चा, संजय दुबे, सुशील राजपूत मण्डल अध्यक्ष, विनोद चौहान, अरविंद मिश्रा, अशोक शुक्ला,राजेश तिवारी, बंटू गौर, बंटूचौहान, डा राजेश सिंह चौहान विनय चौहान मण्डल अध्यक्ष, दिनेश कठेरिया,रामू मिश्रा, बृजेश मिश्रा।मंडल अध्यक्ष सुशील राजपूत सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर पार्टी जनों ने संविधान की पुस्तक पर पुष्पार्जन कर माथा टेका। लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान प्रेम दयाल शर्मा ,प्रेम सिंह यादव ,शंकर सिंह ,श्रीमती रेखा यादव ,श्रीमती अफसाना बेगम राम मिलन दोहरे,उदल सिंह यादव भूप सिंह का माल्यार्पण तथा अंग वस्त्र से उन्हें भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मुख्य अतिथि गोपाल मोहन शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया ।।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price