Bharat News Today

उत्तम क्षमा धर्म का प्रथम दिन संयमित रहेंगे जैन धर्मावलंबी, भक्ति भाव से करेंगे दसलक्षण धर्म की पूजा अर्चना

इटावा जैन धर्म के महापर्व पर्यूषण पर्व रविवार से शुरू हो रहा है इस महापर्व को लेकर नगर के सभी जैन मंदिरों में साज सज्जा के साथ तैयारियां जोरों से चल रही है यह पर्यूषण पर्व जीवन को संयमित होकर जीने का पर्व है
एक पखवाड़ा तक चलने वाला इस महापर्व पर जैन मंदिरों में जैन धर्मावलंबी पूर्ण भक्ति भाव से विशेष रूप से अभिषेक पूजन शांति धारा ध्यान व स्वाध्याय करते नजर आएंगे दंशलक्षण धर्म के तहत दंशधर्म की चर्चा के साथ-साथ उन धर्म को अपने आचरण में आत्मसात करने का प्रयास करते हैं।

जैन धर्म का पर्यूषण पर्व भादो माह में मनाया जाता है इस वर्ष 08 सितंबर अर्थात रविवार से यह पर शुरू हो रहा है दस दिन तक दशलक्षण धर्म की चर्चा पूजन की जाएगी उसके बाद जिन मंदिरों में पंचामृत अभिषेक के आयोजन होंगे।

मुख्यता पर्यूषण पर्व दंशलक्षण धर्म के रूप में मनाया जाता है उत्तम क्षमा से शुरू होने वाला यह पर्व उत्तम ब्रह्मचर्य पर पूरा होता है
उत्तम क्षमा उत्तम मार्दव उत्तम आर्जव उत्तम शौच उत्तम सत्य उत्तम संयम उत्तम तप उत्तम त्याग उत्तम आकिंचन उत्तम ब्रह्ममचर्य इन दशधर्म पर क्रमवार ढंग से चर्चा एवं उनके अनुरूप संयमित होकर सहने का पर्व है
इस पर्वराज पर्यूषण पर्व को लेकर नगर के सभी जैन मंदिरों में विशेष साफ-सफाई के साथ-साथ समाज सच्चा किये जाने का कार्य शनिवार को दिनभर चलता रहा जैन मंदिरों में जिन प्रतिमाओं का मार्जन भी धर्मावलंबीयो द्वारा किया गया जैन तीर्थ नशियां जी मंदिर को पचरंगी लाइट एवं झंडों से सजाया गया है।
रविवार की सुबह से ही जैन मंदिरमें भक्तों का उमड़ने का सिलसिला शुरू होगा पूर्ण उत्साह के साथ जिन प्रतिमाओं का अभिषेक करेंगे तदोपरांत पूजन स्वाध्याय व ध्यान करेंगे।

जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन श्री दिगंबर जैन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन जैन प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बताया रविवार से प्रातः काल 6:00 बजे से ही शहर के सभी जैन मंदिरों में श्री जी का जलाभिषेक शांति धारा के साथ दश दिनों तक दशलक्षण धर्म की संगीतमय विशेष पूजा पाठ होगा बताया पयुषण महापर्व मात्र जैनों का ही पर्व नहीं है पूरे विश्व के लिए एक उत्तम और उत्कृष्ट पर्व है महिलाएं पुरुष बच्चे संयम का पालन करते हुए व्रत की साधना करेंगे।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price