Bharat News Today

कन्नौज में दरिंदगी की हदें पार,90 साल की बुजुर्ग महिला से युवक ने किया रेप,बेटों की मौत के बाद खो चुकी है मानसिक संतुलन,वहशी दरिंदा गिरफ्तार

कन्नौज।उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप का हैरतअंगेज मामला सामने आया है।इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय वहशी दरिंदे ने बुजुर्ग महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया है।पीड़ित बुजुर्ग महिला अपने दो बेटों की मौत के बाद से मानसिक संतुलन खो चुकी है।बुजुर्ग महिला की बहू ने पुलिस को तहरीर दी,जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

90 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मानसिक संतुलन ठीक नही है।वह गांव में इधर-उधर घूमा करती है।गांव के युवक सतीश ने बुजुर्ग महिला को देखा।इसके बाद सतीश बुजुर्ग महिला को बहला फुसलाकर कर अपने साथ सुनसान जगह ले गया।वहां सतीश ने बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया।इसी दौरान वहां से गुजर रहीं गांव की कुछ महिलाओं ने देख लिया। सतीश की हैवानियत देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। महिलाओं के शोर मचाने पर सतीश वहां से भाग निकला। इसके बाद बुजुर्ग महिला अपने घर पहुंची।प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने घटना की जानकारी पीड़ित बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी।पीड़िता के घर वालों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक युवक,जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है, उसके द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है।आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

बता दें कि कन्नौज में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुई रेप की घटना के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।लोग सोचने पर मजबूर है कि आखिर समाज किस तरफ जा रहा है।जिस्म की भूख में लोग अंधे हो रहे हैं।उन्हें न उम्र दिखाई दे रही है और न रिश्ते में फर्क नजर आ रहा है।रेप की यह वारदात सिरहन पैदा कर रही है।एक मां जिसके दो बेटे इस दुनिया से चले गए वह इस गम से अपना मानसिक संतुलन खो बैठी।उम्र के आखिरी पड़ाव में उसके साथ हुई दरिंदगी से लोग हैरान ही नहीं बल्कि चिंतित भी हैं।हैवानों से डर मासूम बच्चियों को ही नहीं बल्कि अब बुजुर्ग महिलाओं तक को सताने लगा है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price