Bharat News Today

इटावा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने रचा नया कीर्तिमान

वाराणसी सनबीम बाबतपुर में आयोजित सीबीएसई की ईस्ट जोन प्रतियोगिता जिसकी तिथि 9/09/2024 से 12/09/2024 हुई थी। जिला महासचिव हिमांशु यादव ने बताया कि इटावा संघ के खिलाड़ियों ने इटावा के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों से 8 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अर्जित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
आयुष सिंह अंडर 14 साल अंडर 41 किलोग्राम भर वर्ग स्वर्ण पदक,सिद्धी त्रिपाठी अंडर 14 साल अंडर 22 कोलग्राम भर वर्ग स्वर्ण पदक,वैष्णवी यादव अंडर 14 साल अंडर 32 किलोग्राम भार वर्ग स्वर्ण पदक,रुद्र प्रताप अंडर 14 साल अंडर 29 किलोग्राम भार वर्ग स्वर्ण पदक,अभिनव कुशवाहा अंडर 17 साल अंडर 35 किलोग्राम भार वर्ग स्वर्ण पदक,वैष्णवी वर्मा अंडर 17 साल अंडर 44 किलोग्राम भर वर्ग स्वर्ण पदक,आराध्या सिंह अंडर 17 साल एबोव 68 किलोग्राम भार वर्ग,शौर्य सिंह अंडर 17 साल अंडर 45 किलोग्राम भार वर्ग रजत पदक तृषा सिंह अंडर 17 साल अंडर 38 किलोग्राम भार वर्ग कांस्य पदक हर्षित भदौरिया अंडर 14 साल एबोव 41 किलोग्राम भार वर्ग ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी जी ने बताया कि इटावा जिला ताइक्वांडो संघ के 8 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया। संघ के उपाध्यक्ष डा. प्रत्युष तिवारी जी व कोषाध्यक्ष नबीला जी ने बताया कि इस वर्ष बच्चो ने अपने प्रदर्शन से उत्कृष्टता का परिचय दिया है। संघ के सभी पदाधिकारी व मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता जी ने बताया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में स्थित संत मदर पब्लिक स्कूल में दिनांक 2 /10/2024 से 6/10/2024 को होने जा रहा है। गत वर्ष में इटावा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी 5 पदक प्राप्त किए थे। इस वर्ष हेतु सभी पदाधिकारियों ने बच्चो के बेहतर प्रदर्शन की कामना के साथ अपना शुभाशीष प्रेषित किया है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price