Bharat News Today

शहर में निकाली गई विशाल गांधी जयंती यात्रा

इटावा। गांधी जयंती के अवसर पर शहर में हर्षोल्लास से विशाल गांधी जयंती यात्रा निकाली गई। जिसने शहर का भ्रमण किया। यात्रा का जगह जगह लोगाें ने पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। यह यात्रा लगातार 14 सालों से निकाली जा रही है। कार्यक्रम में बदांयू विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद आदित्य यादव अंकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल रहे। इस दौरान दोनों नेताओं ने वहां मौजूद लोगाें को संबोधित किया।

यात्रा के संयोजक व अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फरहान शकील व शहर अध्यक्ष साजिद अली अशरफी ने बदांयू आदित्य यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव को तलवार भेंट की।

सांसद जितेन्द्र दोहरे, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, सर्वेश शाक्य, नफीसन हसन अंसारी, केके यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, अब्दुल अंसारी, उदयभान सिंह, उमेश राजपूत, रामनाथ यादव, मनीष यादव पतरे आदि मौजूद रहे। संचालन शायर रौनक इटावी ने किया। फरहान शकील ने अपने साथियों सहित नुमाइश गांधी स्मारक पार्क पर गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

फरहान शकील ने कहा कि आज देश का नौजवान गाँधी जी के विचारों से प्रेरित होकर समाजसेवा कर रहा है और स्वच्छ भारत का सपना दिल मे संजोकर आगे बढ़ने का काम कर रहा है। यात्रा मे हाशिम मिर्जा, मुन्ना अब्बासी, मो. आमिर झप्पू, कासिम फारूखी, रिषभ यादव, बीटू यादव, इमरान मिर्जा बाटू, राशिद अली अशरफी, अखलाक अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, अयाज अंसारी, हस्सान अली, रिहान राईन, अनस खान, शोएब चौधरी, नाजिम खान, बिलाल खान, शानू खान, अकील राईन, मुस्तकीम राईन आदि लोग यात्रा मे शामिल रहे। अंत में फरहान शकील ने सभी लोगां का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price