Bharat News Today

सीमा हैदर की तर्ज पर नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर : इस सोसाइटी में बीवी-बच्चों के साथ रहता है विदेशी मुस्लिम महिला का हिन्दू पति,

ग्रेटर नोएडा : जिस तरीके से पाकिस्तानी मुस्लिम महिला सीमा हैदर अपने प्यार के लिए ग्रेटर नोएडा आ गई। वैसे ही प्यार के लिए एक और मुस्लिम महिला दूसरे देश से ग्रेटर नोएडा पहुंची है। इस बार फर्क कितना है कि सीमा हैदर अवैध तरीके से भारत आई और यह बांग्लादेशी मुस्लिम महिला वीजा और पासपोर्ट के साथ आई है। महिला अपने पति को ढूंढ़ते हुए ग्रेटर नोएडा पहुंची है। हालांकि अभी महिला और उसका एक साल का बेटा नोएडा पुलिस की शरण में है।

शिवालिक होम्स सोसाइटी में रहता है सोनिया अख्तर का पति

जांच में पता चला है कि बांग्लादेशी मुस्लिम महिला सोनिया अख्तर का पति सौरभकांत तिवारी ग्रेटर नोएडा में स्थित शिवालिक होम्स हाउसिंग सोसाइटी में रहता है। वह सोसाइटी में अपनी बीवी और बच्चे के साथ रहता है। पता चला है कि सौरभकांत तिवारी वर्ष 2021 में कंपनी की तरफ से नौकरी करने बांग्लादेश गया था। वहीं पर सोनिया अख्तर के साथ निकाह किया था।

सौरवकांत का बांग्लादेशी बीवी से एक बच्चा

सोनिया का कहना है कि उसकी शादी भारतीय नागरिक सौरभकांत तिवारी के साथ बीते 14 अप्रैल 2021 को हुई थी। जब उसके पेट में सौरवकांत का बच्चा पल रहा था तो वह भारत आ गया। उसने कहा था कि वह वापस आएगा, लेकिन अभी तक नहीं लौटा। अब वह अपने पति को ढूंढते हुए नोएडा पहुंची है।

वैध तरीके से भारत आई सोनिया अख्तर

सोनिया अख्तर वैध तरीके से अपने एक साल के बेटे को लेकर नोएडा पहुंची। उसने नोएडा पुलिस को अपना वीजा, पासपोर्ट और नागरिक कार्ड उपलब्ध करवाए हैं। उसके अलावा अपनी शादी के दस्तावेज भी पुलिस को दिखाएं हैं। जिससे पता चलता है कि सौरवकांत तिवारी ने बांग्लादेशी रीति-रिवाज के साथ सोनिया से शादी की थी।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price