Bharat News Today

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रान्तीय मंत्री सुशीला राजावत का हुआ भव्य स्वागत, कंछल गुट कि महिला जिलाध्यक्ष सहित कई महिला पदाधिकारियों नें उनके नेतृत्व में जताई आस्था, बनीं पदाधिकारी-

इटावा-आज शहर के शुभम होटल में उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रान्तीय मंत्री बननें पर जिले की बरिष्ठ व्यवसायी एंव समाजसेविका श्रीमती सुशीला राजावत का भव्य स्वागत किया गया, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, अखिलेश प्रधान, जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, महिला जिलाध्यक्ष अर्चंना कुशवाहा,महिला शहर अध्यक्ष किरन सोनी, जिलामहामंत्री रिषी पोरवाल, शहर अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा के साथ संगठन के पदाधिकारियों नें माला ,पगड़ी ,एंव प्रतीक चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत किया,इस अवसर पर व्यापार मंडल कंछल गुट की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाजपेयी के नेतृत्व में कयी महिला पदाधिकारियों नें पूर्व सगंठन छोड़ कर उघोग व्यापार प्रतिनिधि की सदस्यता लेकर पदाधिकारी बनीं,
व्यापार मंडल की महिला जिलाध्यक्ष अर्चंना कुशवाहा नें गुड्डी बाजपेयी को जिला संरक्षक,उर्मिला भदौरिया को बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,बर्षा दुबे को जिला प्रमुख महासचिव,प्रीती कश्यप को जिला उपाध्यक्ष,रीना राठौड़ को जिला सचिव,वीनू इकदिल को जिला संगठन मंत्री, तथा सुमन लता परिहार को संरक्षक सदस्य मनोनीत किया,
इस अवसर पर प्रान्तीय मंत्री सुशीला राजावत नें कहा कि वे व्यवसाय के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत दिनों से कार्यरत हैं, और महिला व्यवसायियों को संगठन से जोड़ कर वे उनके लिए संघर्ष करेंगी।
इस अवसर पर,जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब,पावेन्द शर्मा, वरुण राज यादव, राजीव यादव,युवा जिलाध्यक्ष रियाज अहमद,उघोग मंच के जिलाध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज,प्रीती दुबे,रेनू शुक्ला,कमलेश जैन,निशा सक्सेना,सतीश यादव, दिलीप कुमार,आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन चित्रा परिहार ने किया।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price