इटावा-देश व प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य कराए हैं उससे जनता भलीभांति परिचित है। अब सिर्फ परिणाम आने की तिथि का सिर्फ इंतजार है, जनता पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। परिणाम आने पर भाजपा जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में निकाय चुनावों में ऐतिहािसक जीत दर्ज करेगी। इसमें इटावा की छह सीटें भी पार्टी के पक्ष में जाएंगी। यह बात शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने शुक्रवार को सुंदरपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्री चौधरी ने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में जिस तरह का वातावरण भाजपा के पक्ष में है, उससे निश्चित हो गया है कि निकाय चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में बेहतर प्रत्याशी मैदान में उतारे है जिनका मुकाबला सपा या फिर किसी भी दल का प्रत्याशी नहीं कर सकता है। अगर यदि किसी से मुकाबला हुआ भी तो वह बसपा हो सकती है।
तसलीम
इटावा
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist