Bharat News Today

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की निवाड़ी कला इकाई का गठन,शशिकांत अध्यक्ष,राजेश महामंत्री, इस्लाम बनें कोषाध्यक्ष

महेवा-आज दिनांक 28/8/2023 को व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित नें महेवा ब्लाक के निवाड़ी कला बाजार की कमेटी का गठन स्थानीय व्यापारियों की आम सहमति से व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा की उपस्थिति में किया, जिसमें शशिकांत सोनी को निबाड़ी कला बाजार का अध्यक्ष, राजेश कुमार दुबे को महामंत्री, इस्लाम खां मंसूरी को कोषाध्यक्ष तथा
बृजेश त्रिपाठी उर्फ हीरामणि को बरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया, इस अवसर पर जिलाकोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, उघोग मंच के जिलाध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज,जिला उपाध्यक्ष बंटी मंसूरी, सहित अशोक कुमार सोनी, गोलू प्रधान,सुनील तिवारी, वेद प्रकाश गुप्ता, सोनू पाल आदि स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price